उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागशिक्षा

ब्लॉक स्तरीय निपुण विधार्थी प्रतियोगिता का आयोजन, अभिनय भट्ट प्रथम, आदर्श द्वितीय तथा मयंक ने तृतीय स्थान किया प्राप्त

ऊखीमठ। शिक्षा विभाग के तत्वावधान मे समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय निपुण विधार्थी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित नौनिहालो ने प्रतिभाग किया। आयोजक मण्डल द्वारा निपुण विधार्थी प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले नौनिहालो को सम्मानित किया गया। बीआरसी सभागार मे आयोजित निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल के प्रतिनिधि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दौलत सिंह बर्त्वाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन से नौनिहालो मे प्रतिस्पर्धा की भावना जागृति होती है तथा नौनिहालो को जीवन पथ पर अग्रसर होनी की प्रेरणा मिलती है। बीआरपी प्रज्ञा सेमवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार व शिक्षा निदेशालय द्वारा नौनिहालो के सर्वांगीण विकास के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत अनेको योजनाये संचालित की जा रही है तथा विभिन्न विद्यालयो मे अध्यनरत नौनिहालो को उन योजनाओ का भरपूर लाभ मिल रहा है। जानकारी देते हुए नीशा गुसाई ने बताया निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता मे हिन्दी व गणित विषयो की प्रतियोगिताये आयोजित की गयी जिसमे प्रथम अभिनय भट्ट खड़िया,  द्वितीय आदर्श ऊखीमठ, एवं तृतीय स्थान मयंक पैज ने प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को तीन हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दो हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को एक हजार नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आरती, देवेन्द्र बजवाल, देवानन्द गैरोला , मगनानन्द भट्ट, राहुल सजवाण, नीता रावत, संजय बैरी, संजय बर्त्वाल, अनूप तिवारी सहित विभिन्न विद्यालयो के 15 छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!