उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारधाम के रक्षक भगवान भुकुण्ड भैरवनाथ में त्रिदिवसीय हवन का हुआ शुभारंभ

केदारधाम के रक्षक भगवान भुकुण्ड भैरवनाथ में त्रिदिवसीय हवन का हुआ शुभारंभ

रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी। श्री केदारनाथ धाम में केदार सभा द्वारा मंगलवार एक अगस्त से भगवान भुकुण्ड भैरवनाथ का त्रिदिवसीय हवन यज्ञ का शुभारंभ भैरवनाथ स्थिति मंदिर में किया गया है।

 

केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि पूर्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा देवस्थानम वोर्ड चारों धामों सहित उत्तराखंड के 51 मंदिरों में लगाया था, जिसका चारों  धामों में काफी विरोध हुआ, उसी दौरान श्री केदार सभा केदारनाथ धाम द्वारा संकल्प लिया गया था कि यदि देवस्थानम बोर्ड खत्म होता है तो श्री केदार सभा भैरवनाथ जी में त्रिदिवसीय हवन- यज्ञ करेंगे। इसी को लेकर श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सोलह प्रविष्ट मंगलवार एक अगस्त से सम्पूर्ण जगत कल्याण हेतु त्रिदिवसीय हवन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष बिनोद प्रसाद शुक्ला, किशन चंद्र बगवाड़ी, महेश बगवाड़ी, महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद तिवारी,अंकित सेमवाल, पंकज शुक्ला, धीरेन्द्र प्रसाद शुक्ला, बृजेन्द्र शर्मा,संन्तोष त्रिवेदी भैरवनाथ जी के पश्वा पं अरबिद शुक्ला, मन्दिर समिति के कर्मचारी श्री प्रदीप सेमवाल सहित तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!