उत्तराखंडखास खबरेंगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

हेली कंपनियों की मनमानी को लेकर केदार सभा ने दिया हेलीपैड पर धरना..

हेली कंपनियों की मनमानी को लेकर केदार सभा ने दिया हेलीपैड पर धरना..

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेली कंपनियों की ओर से स्थानीय निवासियों एवं तीर्थ पुरोहितों को तत्काल के नाम पर महंगे टिकट देने का केदार सभा ने विरोध किया है ।
सोमवार को तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ हेलीपैड पहुंचकर धरना दिया। जिससे 2 घंटे तक हेली सेवाएं बाधित रही। बद्री केदार मंदिर समिति के कार्यधिकारी योगेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।
केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेली सेवाओं की स्थानीय निवासियों एवं तीर्थ पुरोहितों के साथ किराए को लेकर की जा रही मनमानी के विरोध में केदारनाथ हेलीपैड पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहित एवं स्थानीय निवासियों ने हेली कंपनियों के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि हेली कंपनियां तत्काल के नाम पर अधिक किराया वसूल रही है, उन्होंंने बताया कि आईआरसीटीसी के काउंटर पर भी स्थानीयों एवं तीर्थ यात्रियों से भी अभद्रता की शिकायतें मिलती हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से स्थानीय निवासियों को सामान्य दर और प्राथमिकता के आधार पर हेली टिकट देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन हेली कंपनियां मनमानी कर रही है। आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि यदि हेली कंपनियों ने अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद बद्री केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी योगेंद्र सिंह ने धरना दे रहे तीर्थपुरोहितों से वार्ता की ओर कहा कि प्रशासन की ओर से तय दर पर ही टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे धरना देने वालों में केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री राजेंद्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, अंकित सेमवाल, पंकज शुक्ला, संजय तिवारी सहित तीर्थ पुरोहित एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!