उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरें

तीन दिवसीय बावन द्वादशी मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ शुभारंभ

फाटा। शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में तीन दिवसीय बावन द्वादशी मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया है।

बीती 11 सितंबर को हरियाली पर्व के साथ मेले की शुरुवात हो गई हैं। वहीं तीन दिवसीय मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर लोक गायक सौरभ मैठाणी, गायिका पूनम सती , दिग्विजय परिहार सहित स्थानीय विद्यालय की छात्राओं व महिला मंगल दल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों ने देर रात्रि तक भरपूर लुप्त उठाया। तीन दिवसीय बावन द्वादशी मेले के शुभारंभ अवसर पर आमंत्रित अतिथियों के न पहुंचने पर ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी, उप प्रधान विश्वेशरी देवी तथा तीर्थपुरोहित समिति अध्यक्ष सच्चिदानंद पंचपुरी व पंच तमेर गोविंद राम भट्ट ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। वहीं, जीआईसी त्रियुगीनारायण की छात्राओं व महिला मंगल दल की महिलाओं ने स्वागत गीत के माध्यम से मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। बावन द्वादशी मेले के शुभारंभ अवसर पर ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी ने कहा कि धार्मिक मेलों के आयोजन से ग्रामीणों में भाईचारा व आपसी सौहार्द बना रहता है इसलिए धार्मिक मेलों के संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए बावन द्वादशी मेला समिति को शुभकामनाएं दी। व्यपार संघ अध्यक्ष त्रियुगीनारायण महेंद्र सेमवाल ने कहा कि बावन द्वादशी मेले की अपनी पौराणिक पहचान है। ग्रामीणों के सहयोग से प्रति वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। मेला समिति अध्यक्ष दिवाकर गैरोला ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष ने किया। तीन दिवसीय बावन द्वादशी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या के शुभारंभ अवसर पर सौरभ मैठाणी ने सुप्रसिद्ध गीत मि पहाड़ों कु रैबासी छुं वखि मैरुं गौं गीत सुनाकर सभी का मन मोह लिया साथ ही पूनम सती ने मां नंदा भगवती की स्तुति, दिग्विजय परिहार, विवेक नौटियाल शुभम गैरोला ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, इसके साथ ही हास्य कलाकार राजेश जोशी के हास्य रसों पर सभी लोट पोट हो गए। वहीं, महिला मंगल दल तथा जीआईसी की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। दर्शकों ने देर रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर लुफ्त उठाया। इस मौक पर महिला मंगल दल अध्यक्ष अनिता देवी, सरपंच राजेश भट्ट, व्यपार संघ अध्यक्ष अंकित गैरोला, तीर्थ पुरोहित समिति अध्यक्ष सर्वेशानंद भट्ट, पूर्व प्रधान जामू उमेंद्र रमोला, मेला समिति योगेंद्र तिवारी, अंकित कुर्मांचली, मीनाक्षी प्रसाद, रमेश भट्ट, रजनीश गैरोला, दिनेश सेमवाल अरविंद बर्थवाल, रामचंद्र सेमवाल, देवेंद्र सेमवाल, नीरज पुरोहित, विक्की भट्ट, करण सेमवाल सहित मेला समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि, व ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!