उत्तराखंडक्राइम

 चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार में बरामद हुई तीन पेटी शराब, अवैध शराब तस्करी करते धरा गया एक व्यक्ति

चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार में बरामद हुई तीन पेटी शराब, अवैध शराब तस्करी करते धरा गया एक व्यक्ति

जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत शराब तस्करी करते धरा गया एक व्यक्ति

पुलिस चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार में बरामद हुई तीन पेटी शराब

कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग हुआ पंजीकृत

रूद्रप्रयाग। जनपद में पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ हेतु लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डा विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे चैंकिग अभियान के दौरान  कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा देर रात्रि में अमित पुत्र श्री राजेंद्र सिंह निवासी अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग को सेंट्रो कार (UK 07 AE 7516) में तीन पेटी (36 बोतल मैक्डॉवल व्हिस्की) अवैध शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी भूपाल सिंह, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से नववर्ष 2024 की शुरुआत से ही अवैध शराब तस्करी की धरपकड़ हेतु अभियान निरन्तर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!