उत्तराखंडराजनीतिरुद्रप्रयाग

राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् पहुंचे कालीमठ घाटी, ग्रामीणों की सुनी जन समस्याएं

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष ( राज्यमंत्री) चण्डी प्रसाद भटट् के पहली बार कालीमठ घाटी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से रुबरु करवाया। इस दौरान उन्होंने सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा – अर्चना कर विश्व समृद्धि की कामना की। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् के कालीमठ, कविल्ठा, कोटमा, जाल व चौमासी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता ने उनका ढोल – नगाडो़ से भव्य स्वागत किया। कालीमठ घाटी के विभिन्न स्थानों पर आयोजित नागरिक अभिनन्दन सभाओ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उनका निर्वहन निस्वार्थ व समर्पण भावनाओं से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सीमान्त क्षेत्रों के चहुमुखी विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाये संचालित की जा रही है तथा सरकारों की मंशा है कि विकास की किरण अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचे। ऊन्होने क्षेत्रीय जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र में फैली हर समस्याओं के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचने चाहिए तभी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिल सकता है। उनके कालीमठ घाटी आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जनता ने क्षेत्र में फैली विभिन्न समस्याओं से रूबरू करवाते हुए जीआईसी कोटमा में मुख्य भवन का निर्माण, स्यासू व चिलौण्ड गाँव को यातायात से जोड़ने, चौमासी गाँव में मोबाइल टावर लगाने तथा चौमासी – निवतर मोटर मार्ग का डामरीकरण व विस्तारीकरण करने सहित अनेक समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विन्दु देवी राणा, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी, पण्डित सुरेशानंद गौड़, मठापति अब्बल सिंह राणा, भाजपा जिला महामंत्री विनोद देवशाली, भाजपा गुप्तकाशी मण्डल अध्यक्ष राय सिंह राणा, सासंद प्रतिनिधि वेद प्रकाश जमलोकी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा, प्रधान अरविन्द राणा, आशा सती, त्रिलोक रावत, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र तिन्दोरी, जगदीश प्रसाद मैठाणी, दिनेश सत्कारी, दलवीर नेगी, कुवर सिंह नेगी, विशाम्वर भटट्, कविता देवी, गीता देवी, रोशनी देवी, रामचन्द्र सिंह राणा, कुलदीप तिन्दोरी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे। वही राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् के गुप्तकाशी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष मदन सिंह रावत, विपिन सेमवाल, भगत सिंह कोटवाल , सुबोध बगवाडी, सुभाष रावत, कमल रावत, संजय सेमवाल, जय सिंह नेगी, विनोद नौटियाल, कुवरी बर्त्वाल, किरण शुक्ला, लोकेश शास्त्री सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!