उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंमनोरंजनरुद्रप्रयाग

मातृशक्ति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नृत्य नाटकों का हुआ समापन, गढवाली भाषा में हुआ श्रीकृष्ण सुदामा मिलन लीला का मंचन

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। मातृशक्ति महिला मंगल दल नैणी पौण्डार बसुकेदार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय नृत्य नाटकों का समापन श्रीकृष्ण सुदामा मिलन के साथ हो गया है।
श्रीकृष्ण सुदामा मिलन लीला का मंचन गढवाली भाषा में किया गया तथा महिलाओं द्वारा सभी पात्रों की भूमिका अदा की। श्रीकृष्ण सुदामा मिलन लीला का मंचन भावपूर्ण रहा। तीन दिनों तक विभिन्न नाटकों का मंचन होने से नैणी पौण्डार क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। तीन दिवसीय नृत्य नाटकों के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजनों से क्षेत्र में खुशहाली बनी रहती है तथा ग्रामीणों में आपसी सौहार्द बनता है। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र व भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सभी महिला पात्रों की भूरि – भूरि प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश सिंह पंवार ने कहा कि सदैव गुरु के श्रीचरणों का स्मरण करने से मनुष्य जीवन – मरण के बन्धन से मुक्त हो जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अगस्तमुनि प्रधान संगठन ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से सुख – सम्पत्ति में उन्नति होती है तथा ग्रामीणों में भाईचारा बना रहता है। नृत्य नाटक मण्डली अध्यक्ष विजया देवी ने बताया कि तीन दिनों में सत्यवादी हरिश्चंद्र, सीता स्वयम्बर , श्रीकृष्ण सुदामा मिलन सहित रामायण व महाभारत से जुड़ी लीलाओं का मंचन किया गया। महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता देवी ने कहा कि सभी ग्रामीणों व जनमानस के सहयोग से तीन दिवसीय नृत्य नाटकों का आयोजन किया गया तथा भविष्य में इस प्रकार की धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक लीलाओं को भव्य रूप देने की सामूहिक पहल की जायेगी! श्रीकृष्ण सुदामा मिलन लीला में सन्दीपन – पवित्रा देवी, कृष्ण रचना देवी, सुदामा – रश्मि देवी, रूकमणी – कुमारी – मेघा, सुशीला – कुमारी मीनाक्षी के द्वारा अभिनय किया गया जबकि दर्शन सिंह बिष्ट व भ्युराज सिंह बिष्ट द्वारा संगीत पर साथ दिया गया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य लीना राणा, साहित्यकार मनोज बिष्ट, राज्यमंत्री के निजी सचिव जगदीश प्रसाद मैठाणी, वन पंचायत सरपंच फापज कुवर सिंह नेगी, भाजयुमो जिला मंत्री कर्मा नौटियाल, पूर्व प्रधान कुवर सिंह नेगी, शारदा देवी, साधन सहकारी समिति सचिव सोबत सिंह नेगी, मातबर सिंह बिष्ट, मदन सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह पंवार, फूलदेई बिष्ट, सोनी देवी,सरोज देवी, बबीता देवी, नीलम पंवार, कमला देवी सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!