उत्तराखंडगांवपर्यावरण

प्रकृति के साथ मानवीय हस्तक्षेप से प्रतिवर्ष बड़ रही ग्लोबल वार्मिंग की समस्या : ऐश्वर्या रावत, ग्राम पंचायत घिमतोली के ग्वास गाँव में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में की शिरकत

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा की पूर्व विधायक स्वर्गीय शैलारानी रावत की पुत्री ऐश्वर्या रावत ने ग्राम पंचायत घिमतोली के ग्वास गाँव में वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके आगमन पर महिलाओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। ऐश्वर्या रावत ने तल्ला नागपुर व दशज्यूला के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता जनार्दन का आशीर्वाद मांगा।वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए ऐश्वर्या रावत ने कहा कि प्रकृति के साथ मानवीय हस्तक्षेप होने से प्रतिवर्ष ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ती जा रही है जो कि भविष्य में गम्भीर समस्या बन सकती है। उन्होंने कहा कि एक अध्ययन के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण पूरे भारत वर्ष में पांच हजार प्राकृतिक जल स्रोतों का पानी सूख चुका है। उन्होंने कहा कि धरती के पारिस्थितिकी सन्तुलन के लिए समय – समय पर धरती के खाली भूभाग पर वृक्षारोपण जरूरी है। उन्होंने महिलाओं का आवाहन करते हुए कहा कि पहाड़ में महिलाओं का सघर्ष पहाड़ जैसा है क्योंकि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व पौराणिक परमपराओ को जीवित रखने में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से रोपित पौधों की देखभाल करने की अपील की। क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली अर्जुन सिंह नेगी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण प्रति वर्ष तापमान में वृद्धि हो रही है इसलिए बढ़ते तापमान पर वृक्षारोपण के माध्यम से अंकुश लगाया जा सकता है। महिला मंगल दल अध्यक्ष शशि देवी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या भविष्य के लिए शुभ संकेत नही है। कार्तिकेय कीर्तन मण्डली अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने कहा कि रोपित पौधों की देखभाल सभी को करनी होगी तभी ग्रामीणों की मेहनत का फल आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। इस दौरान रोपित पौधों की देखभाल का जिम्मा पूर्व सैनिक गोविन्द सिंह नेगी को दिया गया। इस मौके पर प्रधान आगर जवाडी दलेब राणा, साधन सहकारी समिति अगस्त मुनि पूर्व अध्यक्ष दीपा देवी, पंचम सिंह नेगी, लक्ष्मण बर्त्वाल, पपेन्द्र रावत, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक नेगी, रेखा देवी, सुमन देवी, आरती देवी, भारती देवी, उमा देवी , तारा देवी , कमला देवी, वैशाखी देवी, बीना देवी शशि देवी, पूजा देवी, मुन्नी देवी सहित महिला मंगल दल व कीर्तन मण्डली के पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!