उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली पहुंची अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार, 21 मई को खुलेंगे कपाट

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली सैकड़ों भक्तों की जयकारों, धार्मिक मागंलो व स्थानीय वाध्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार गाँव पहुंच गयी है। गुरुवार को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ब्रह्म बेला पर गौण्डार गाँव से प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी।
भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम पहुंचने पर भगवान मदमहेश्वर के कपाट वेद ऋचाओं के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओ की मौजूदगी में ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेंगे। तीर्थ यात्रियों के मदमहेश्वर घाटी आवागमन से विभिन्न यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है।
बुधवार को ब्रह्म बेला मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग ने राकेश्वरी मन्दिर रासी में पंचाग पूजन के तहत भगवान मदमहेश्वर, भगवती राकेश्वरी सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 7: 15 बजे प्रातः भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली राकेश्वरी मन्दिर से गौण्डार गाँव के लिए रवाना हुई तो सैकड़ों भक्तों की जयकारों से सम्पूर्ण भूभाग गुजायमान हो उठा। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने राकेश्वरी मन्दिर की तीन परिक्रमा की तथा ग्रामीणों ने भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली पर लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की तथा महिलाओं ने भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली को अकतोली धार तक पौराणिक जागरो के गायन के साथ विदा किया। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के गौण्डार गाँव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प मालाओं सहित अनेक प्रकार की पूजा सामग्रियों से अर्ध्य लगाकर मनौती मांगी।
गुरुवार को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली बनातोली, खटारा, नानौ, मैखम्भा, कूनचट्टी यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीष देते हुए मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी तथा डोली के धाम पहुंचने पर भगवान मदमहेश्वर के कपाट शुभ लगनानुसार वेद ऋचाओं के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें।
मन्दिर समिति द्वारा कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। डोली प्रभारी किशन त्रिवेदी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों श्रद्धालु भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली की अगुवाई कर रहे है तथा मदमहेश्वर यात्रा पड़ावों पर तीर्थ यात्रियों के आवागमन से रौनक लौटने लगी है। इस मौके पर बद्री केदार मन्दिर समिति प्रह्लाद पुष्वाण, पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत, प्रधान अनूप पंवार, पूर्व प्रधान कुन्ती नेगी, फते सिंह पंवार, रवीन्द्र भट्ट, जगत सिंह पंवार, दलीप रावत, रणजीत रावत, नारायण दत्त जुयाल, राहुल कुमार, दिग्विजय रावत, रघुवीर बर्त्वाल, सहित देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु, हक – हकूकधारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!