उत्तराखंडखास खबरेंरुद्रप्रयाग

वैदिक मंत्रोच्चार तथा सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में खुले द्वितीय केदार भगवान मद महेश्वर धाम के कपाट

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। पंच केदारो में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात व सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य बसे भगवान मदमहेश्वर के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण तथा सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में शुभ लगनानुसार ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये है। कपाट खुलने के पावन अवसर पर 1135 तीर्थ यात्री कपाट खुलने के साक्षी बने तथा शिव भक्तों ने पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व शान्ति व समृद्धि की कामना की। भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलते ही यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है।

गुरुवार को ब्रह्म बेला पर गौण्डार गाँव में मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाये समपन्न कर भगवान मदमहेश्वर सहित तैतीस कोटी देवी – देवताओं का आवाहन किया। ठीक 5 प्रातः बजे भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी तथा भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली गौण्डार गाँव से कैलाश के लिए रवाना हुई। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर गौण्डार गाँव सहित विभिन्न यात्रा पडा़वो पर भक्तों ने पुष्प, अक्षत्रो से अगुवाई की तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते देव दर्शनी पहुंचकर विश्राम किया तथा 11 बजे मदमहेश्वर धाम के भण्डारी मदन सिंह पंवार, विशाम्बर पंवार ने धाम से शंख ध्वनि देकर डोली को धाम आने का निमन्त्रण दिया तो डोली के साथ चल रहे भक्तों ने शंख ध्वनि देकर निमन्त्रण को स्वीकार किया तथा डोली धाम के लिए रवाना हुई। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने मुख्य मन्दिर की तीन परिक्रमा कर सहायक मन्दिरों मे शीश नवाया तथा ठीक 11: 10 बजे भगवान मदमहेश्वर के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये। कपाट खुलने के बाद पण्डित श्रीवर्धन जमलोकी ने परम्परानुसार शुद्धिकरण यज्ञ किया तथा सैकड़ो भक्तों ने भगवान मदमहेश्वर के स्वयभू लिंग पर जलाभिषेक कर विश्व शान्ति व समृद्धि की कामना की। कपाट खुलने के पावन अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नारायण दत्त जुयाल व लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। डोली प्रभारी किशन त्रिवेदी ने बताया कि कपाट खुलने के बाद देर सांय तक श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है।

इस मौके पर दिल्ली के उद्योगपति दिनेश कनौडिया , मन्दिर समिति सदस्य प्रह्लाद पुष्वाण, पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत, आशुतोष भण्डारी , रविन्द्र भट्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवानन्द पंवार, प्रधान अनूप पंवार, पूर्व प्रधान भगत सिंह पंवार , बीरेंद्र पंवार , काजल कुंवर, संध्या कोहली , कंचन रौथाण, रघुवीर बर्त्वाल , मनोज पटवाल , सुन्दर सिंह पंवार, लोक निर्माण विभाग के राहुल कुमार , दयाल सिंह , दिगपाल राणा, प्रेम सिंह, विनोद नेगी, कालिका प्रसाद सेमवाल, सहित
देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु व हक – हकूकधारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!