उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

अगस्त्यमुनि बेड़ूबगड़ बाईपास निर्माण संघर्ष समिति एवं व्यापार संघ का आन्दोलन गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के आश्वासन के बाद हुआ स्थगित

अगस्त्यमुनि बेड़ूबगड़ बाईपास निर्माण संघर्ष समिति एवं व्यापार संघ का आन्दोलन गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के आश्वासन के बाद हुआ स्थगित

रूद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि बेड़ूबगड़ बाई पास निर्माण की मांग तथा अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में बाईपास निर्माण संघर्ष समिति एवं व्यापार संघ का आन्दोलन आज 12 वें दिन गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया। दो माह में बाई पास निर्माण प्रारम्भ नहीं हो पाया तो संघर्ष समिति अपने आन्दोलन को पुनः उग्र रूप से प्रारम्भ करेगी। यह घोषणा संघर्ष समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी ने धरना स्थल पर आज हुई बैठक में की। उन्होंने बताया कि संघर्ष समिति की सोमवार हुई बैठक के बाद एक शिष्टमण्डल एनएच के अधिशासी अभियन्ता से मिलने गया था। शिष्टमण्डल के सदस्यों ने अधिशासी अभियन्ता से नये नोटिस एवं अतिक्रमण के सम्बन्ध में वार्ता की। अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि पिछले दिनों विभाग द्वारा अतिक्रमण पर चिह्नीकरण करने के बाद ये नोटिस दिए गये हैं। जिनपर फिलहाल कोई कार्यवाही के आदेश नहीं हैं। वहीं उन्होंने बाई पास निर्माण को लेकर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत से टेलिफोन पर बात की। सांसद महोदय ने आश्वासन दिया कि बाई पास निर्माण पर कार्यवाही गतिमान है। शीघ्र ही बाई पास निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। इन सब परिस्थितियों के बाद सर्व सम्मति से आन्दोलन को फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि दो माह में अगर बाई पास निर्माण पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई तो संघर्ष समिति अपने आन्दोलन को उग्र रूप में पुनः प्रारम्भ करेगा। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति द्वारा अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न के मामलों को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखने पर सहमति बनी है। जिसके लिए सभी व्यापारियों एवं भवन स्वाकिमयों से सहयोग की अपील की गई है। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, महामंत्री त्रिभुवन नेगी, व्यापार संघ जिला महामंत्री मोहन रौतेला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, व्यापार संघ के संरक्षक पुष्कर सिंह कण्डारी, प्रदीप जिरवाण, रोहित रावत व्यापार संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद उस्मान, वीरेन्द्र भट्ट, वीरपाल चौहान, भरत आर्य वीरेन्द्र नेगी, राजेन्द्र बिष्ट, बृजपाल साहनी, भगवती नेगी, कुंवरलाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!