उत्तराखंडखेलगांवफटाफट ख़बरेंमनोरंजनलाइफस्टाइल

इलेवन बोफोर्स लमगौंडी और ज्वालामुखी स्पोर्ट्स आंद्रवाडी के बीच होगा फाइनल मुकाबला

इलेवन बोफोर्स लमगौंडी और ज्वालामुखी स्पोर्ट्स आंद्रवाडी के बीच होगा फाइनल मुकाबला

फाटा। केदार क्लब फाटा द्वारा नारायण क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित शीतकालीन ओपन वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इलेवन बोफोर्स क्लब लमगौंडी ओर ज्वालामुखी स्पोर्ट्स क्लब आंद्रवाडी के बीच खेला जाएगा।
केदारघाटी के फाटा में केदार क्लब द्वारा आयोजित ओपन वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट के बाईसवें दिन सेमी फाइनल मुकाबले खेले गए।


पहला सेमी फ़ाइनल मुकाबला इलेवन बोफोर्स क्लब लमगौडी और हनी स्पोर्ट्स क्लब अगस्त्यमुनी के बीच खेला गया। जिसमें लमगौडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते पांच विकेट खोकर 108 रन बनाए , जिसमें शोभित ने 27 और वहीं प्रदीप ने बेहतरीन 19 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में गिरिश, मोहित और जतिन ने एक- एक विकेट हासिल किए। 109 रनों का पीछा करने उतरी हनी स्पोर्ट्स अगस्त्यमुनी की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 87 रन बना पाई। जिसमें राहुल ने बेहतरीन 21 रनों की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में गोल्डी और कमलेश ने तीन – तीन विकेट हासिल किए। इस मुकाबले को इलेवन बोफोर्स क्लब लमगौडी ने 21 रनों से जीतकर फ़ाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी। बेहतरीन खेल प्रदर्शन पर गोल्डी को मैंन ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में केदार हेली एविएशन फली पसालत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए, निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 74 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज्वालामुखी स्पोर्ट्स क्लब आंद्रवाडी की टीम ने 14 ओवर में 8 विकेट खोकर 75 रन बनाए और इस मुकाबले में दो विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। अपनी टीम के लिए 4 विकेट ओर 14 रन के योगदान के लिए अमन को मैंन ऑफ द मैच चुना गया।
23 जनवरी को इलेवन बोफोर्स क्लब लमगौंडी और ज्वालामुखी स्पोर्ट्स क्लब आंद्रवाडी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
इस दौरान केदार क्लब के अध्यक्ष जमुना प्रसाद कुर्मांचली ने सभी खेल प्रेमियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान उपाध्यक्ष नितिन जमलोकी, सचिव धीरेन्द्र सिंह, कमल सिंह रावत, प्रवीन मैखंडी, दिनेश रावत, विनोद गोस्वामी, लोकेश तिवारी, अतुल जमलोकी, अजय जुगरान,संजय गोस्वामी कमलेश भट्ट, कमल किशोर जमलोकी, पप्पू तिवारी, वंशी प्रसाद, प्रेम प्रकाश, संजय तिवारी, कैलाश मैखंडी, नितिन तिवारी ,शशिभूषण कुर्मांचली सहित क्लब के पदाधिकारी, अतिथि एवं दर्शक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!