भगवान कार्तिक स्वामी की आठ दिवसीय बद्रीनाथ धाम यात्रा निर्विघ्न सम्पन्न, कार्तिकेय मंदिर समिति ने सभी सहयोग कर्ताओं का जताया आभार

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। भगवान कार्तिक स्वामी की विगत 28 जून को क्रौच पर्वत तीर्थ से शुरू हुई 8 दिवसीय बद्रीनाथ यात्रा के निर्विघ्न सम्पन्न होने पर कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी सहित समिति के पदाधिकारियो ने बद्री – केदार मन्दिर समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य कार्यधिकारी ,नगर पंचायत अध्यक्ष पोखरी , नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर, जोशीमठ, बद्रीनाथ, नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्तमुनि , व्यापार संघ कार्तिक स्वामी,कनकचौरी,पोखरी ,गोपेश्वर, पीपलकोटी, जोशीमठ, बद्रीनाथ, चोपता , सतेराखाल, मयकोटी, दुर्गाधार, खडपतियाखाल, घिमतोली ,मोहनखाल, सहित विभिन्न क्षेत्रो के जनप्रतिनियो, नगर पंचायत, नगर पालिका सभासदो , व्यापार संघ के पदाधिकारियो ,सदस्यो व आम जनता का आभार व्यक्त किया है । कार्तिकेय मन्दिर समिति के पदाधिकारियो का कहना है कि भगवान कार्तिक स्वामी की आठ दिवसीय मोक्ष धाम भू बैकुंठ भगवान बद्रीनाथ धाम की ऐतिहासिक यात्रा के हर पडा़वो मे जनता जनार्दन का जो प्यार, प्रेम व सौहार्द मिला वह आजीवन अविस्मरणीय रहेगा तथा आम जनता के सराहनीय सहयोग से आठ दिवसीय बद्रीनाथ यात्रा निर्विघ्न सम्पन्न हुई । समिति के पदाधिकारियो का कहना है कि भगवान कार्तिक स्वामी की यात्रा ने जिस क्षेत्र मे पर्दापण किया वहा के जनमानस मे भगवान कार्तिक स्वामी के प्रति अगाध श्रद्धा देखने को मिली तथा हर क्षेत्र के जनमानस ने समर्पण व श्रद्धा भाव से यात्रा मे शामिल भक्तो का आतिथ्य सत्कार किया । कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने आठ दिवसीय यात्रा के निर्विघ्न सम्पन्न होने पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, बद्री केदार समिति अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजय कपर्वाण, ऋर्षि प्रसाद सती , मुख्य कार्यधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रशासक पंचायत क्षेत्र पंचायत पोखरी प्रीति भण्डारी , नगर पंचायत अध्यक्ष पोखरी सोहन लाल , व्यापार संघ अध्यक्ष पोखरी बीरेन्द्र राणा ,नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्तमुनि राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ,नगर पालिका गोपेश्वर अध्यक्ष सन्दीप रावत, नगर पालिका अध्यक्ष जोशीमठ, बद्रीनाथ, वामनाथ मन्दिर समिति ,गोपीनाथ मन्दिर समिति ,अनसुया माता मन्दिर समिति , तुगेश्वर मन्दिर समिति फलासी, पूर्व प्रधानाचार्य पूर्ण सिंह नेगी , जितेन्द्र नेगी ,भीम सिंह नेगी ,भगत सिंह बिष्ट, सुनील बिष्ट, कुवर परिवार कोठियालसैण, डा0 यदुनन्दन भट्ट, मनमोहन सिंह नेगी , नरेन्द्र सिंह नेगी मायापुर, भगत सिंह खाती पीपलकोटी, नगर पालिका अध्यक्ष जोशीमठ देवेश्वरी शाह , चित्रकूट धाम सुमेरपुर , तुगेश्वर मन्दिर समिति अध्यक्ष मानवेंद्र बर्त्वाल, यशपाल रावत, प्रधान फलासी बबीता भण्डारी , भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी ,पूर्व अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, गोविन्द सिंह नेगी घिमतोली सहित पट्टी चन्द्रशिला ,तल्लानागपुर, पोखरी, गोपेश्वर, पीपलकोटी, जोशीमठ व बद्रीनाथ के जनमानस का आभार व्यक्त किया ।



