उत्तराखंडखास खबरेंरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को किया निर्देशित अतिक्रमण करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही

तुंगनाथ चोपता में जिला प्रशासन ने की अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तुंगनाथ-चोपता मार्ग पर चल रहे अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी अतिक्रमण किए ध्वस्त।

रुद्रप्रयाग। जनपद में किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने एवं अतिक्रमण होने की स्थिति मेें उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तुंगनाथ-चोपता मार्ग पर चल रहे अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए हैं। जिला प्रशासन को कुछ समय पहले इसकी शिकायत मिली थी। गुरुवार को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ समेत संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण ध्वस्त किया।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से तुंगनाथ यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण की बात सामने आयी थी। जिस पर जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच होने पर राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र दैड़ा के प्रदीप सिंह के पास मौके पर निर्माण कार्य के लिए उचित दस्तावेज नहीं पाए गए, न तो भूमि उनके नाम पर थी न ही पट्टा आवंटित था। उन्होंने अवगत कराया कि गुरुवार को स्थानीय राजस्व उपनिरीक्षक समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही स्थानीय लोगों को सचेत किया गया कि सैंच्युरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निमार्ण कार्य वर्जित है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मक्कू ग्राम के आलम सिंह का भी अतिक्रमण के विरूद्ध चालान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!