उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

नाबालिग बालिकाओं के विवाह का मामला वन स्टॉप सेंटर की टीम ने परिजन को दी चेतावनी

नाबालिग बालिकाओं के विवाह का मामला वन स्टॉप सेंटर की टीम ने परिजन को दी चेतावनी

रूद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा जलई में 03 नाबालिग बालिकाओं के विवाह की सूचना मिलते ही वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर द्वारा परिजनों को समझाकर बालिकाओं की शादी रुकवाई गई।

अज्ञात सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर जलई ग्राम सभा के अंतर्गत 3 नाबालिक बालिकाओं का विवाह रोका गया। बता दें कि पिछले कुछ समय से जखोली और ऊखीमठ क्षेत्रांतर्गत बाल विकास विभाग, रुद्रप्रयाग की टीम द्वारा 7 बाल विवाह रोके गए हैं।

वहीं ग्राम जलई में 03 नाबालिग बालिकाओं के विवाह की सूचना मिलते ही वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, बाल संरक्षण अधिकारी रोशनी रावत एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर अखिलेश सिंह द्वारा बिना देरी किए उन बालिकाओं के घर जाकर परिजनों को समझाया गया कि बाल विवाह कानूनी अपराध है जिसके लिए उनको 2 साल का सख्त कारावास तथा 1 लाख का आर्थिक दण्ड दोनों से दंडित किया जा सकता है। साथ ही घरवालों को चेतावनी दी गई कि यदि उनके द्वारा किसी बालिका का बाल विवाह किया जाता है तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!