उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारघाटी में बंदरों का आतंक, एक बालक को किया घायल, वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग

केदारघाटी में बंदरों का आतंक, एक बालक को किया घायल, वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग

फाटा। केदारघाटी में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ने लगा है। फसलों को नष्ट करने बाद बंदर अब आमजन पर भी हमला करने लगे हैं। व्यापारियों ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
केदारघाटी के फाटा क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ने लगा है। गत गुरुवार को बाजार में एक बच्चे पर बंदर ने हमला कर दिया, हमले में बच्चे के हाथ पर छोटे आई हैं। जिसे लेकर व्यापारियों एवं ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीण घरों से निकलने में कतराने लगे हैं। महिलाएं ,बच्चे एवं बुजुर्ग अकेले बाजार की ओर नहीं जा रहे हैं। बंदर ग्रामीणों के हाथ से समान छीनने तक का प्रयास कर रहे हैं।
वहीं बंदरों के आतंक से ग्रामीण बच्चों को स्कूल भेजने में घबराने लगे हैं। जिसको लेकर 1 से 5 तक के विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के अभिवावकों को अपने नौनिहालों को स्वयं विद्यालय छोड़ने ओर ले जाने की सलाह दी है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम सेमवाल ने कहा कि आज जंगली जानवरों ने हमारी खेती बर्बाद कर दी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं अब बच्चे विद्यालय जायें तो बंदरों के काटने का भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल इन्हें पकड़ने की मांग की है।
फाटा वन बीट अधिकारी राजेश रावत ने बताया कि पूर्व में भी क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने की मुहिम की गई थी। गुरुवार की घटना को देखते हुए जल्द ही पुनः बंदरों को पकड़ने की कवायद की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!