उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

जखोली के बांगर व सिलगढ़ में भारी बारिश व भूस्खलन से भारी तबाही

पूर्व प्रमुख थपलियाल ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा। प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की प्रशासन से की मांग।

रूद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली की सिलगढ व बांगर पट्टियों के विभिन्न गांवों में भारी बारिश से भूस्खलन व जगह जगह मलबा भरने से काश्तकारों के आवासीय भवन व कृषि भूमि तबाह हो गई है। इसी के साथ बरसिर बधाणी मोटर मार्ग पर जगह-जगह मल्वा गिरने से अवरुद्ध हो गया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम साथ लेकर प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित परिवारों की क्षति का आंकलन कर प्रशासन से अविलंब मुआवजा देने की मांग की है। मंगलवार रात विकासखण्ड जखोली की ग्राम पंचायत पौंठी के ह्यूना तोक में भारी बारिश से करीब दस परिवारों के घरों में भारी मल्वा घुसने से मकानों को भारी नुक्सान पहुंचा है। वहीं पौंठी गांव में भी भारी बारिश के कारण बरसिर बधाणी मोटर मार्ग पौंठगाड,मुन्याघर गांव के ऊपर व खलियाण बांगर के पास से आने वाले गदेरे से मोटर मार्ग को काफी क्षति हुई है, मार्ग का मल्वा भारी बारिश के कारण लोगों के आवासीय घरों, गौशालाओं व कृषि भूमि में घुसकर कर भारी तबाही मचाई है। वहीं धारकुड़ी बांगर में भी भारी बारिश से गदेरे ने बिकराल रुप लेकर लोगों के धान की खेतों की भारी तबाही पहुंचायी है। वहीं बांगर पट्टी के लिस्वाल्टा गांव में भूस्खलन होने से ग्रामीणों के आवासीय भवनों को भारी खतरा बन गया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रमुख व कांग्रेस नेता प्रदीप थपलियाल ने बुधवार को पौंठी,ह्यूना,मुन्याघर,खलियाण,लिस्वाल्टा,जखवाड़ी,सन् व धारकुड़ी बांगर के प्रभावित परिवारों से मिले। उनके साथ राजस्व व कृषि विभाग की टीम भी मौके पर जाकर क्षति का आंकलन किया है। पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने शासन प्रशासन से प्रभावित परिवारों को अविलंब मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं दिया गया तो वे स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य खलियाण घ्यालू लाल, क्षेपंस जयेन्द्र सिंह रावत, प्रधान प्रतिनिधि रमेश कण्डारी, तेज सिंह रावत,क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि बरसिर जयदीप पंवार, प्रधान धारकुड़ी स्नेहलता,आजाद पंवार, पूर्व क्षेपंस लिस्वाल्टा भीम सिंह रावत,सुखवीर सिंह जाखी, विजय सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!