केदारनाथ बेस कैम्प स्थित टैंट संचालकों ने जीएमवीएन पर लगाया टेंट विस्तारीकरण का आरोप, जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

केदारनाथ बेस कैम्प स्थित टैंट संचालकों ने जीएमवीएन पर लगाया टेंट विस्तारीकरण का आरोप, जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
रुद्रप्रयाग/केदारघाटी। श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा में पैदल मार्ग बेस कैम्प व घोड़ा पड़ाव में स्थित टैंट संचालकों ने जीएमवीएन पर टैंट विस्तारीकरण कर बेरोजगार युवाओं का रोजगार समाप्त करने का आरोप लगाया है।
केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर टैंट का संचालन कर रहे टैंट संचालकों एवं केदारनाथ व्यापार संघ द्वारा रविवार को व्यपार संघ अध्यक्ष केदारनाथ चंडी प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में बैठक की गई जिसमें बताया गया कि जीएमवीएन अधिक संख्या में टैंट लगा रहे जिस से स्थानीय युवाओं के टैंट रात्रि में खाली हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन जीएमवीएन को निर्धारित टैंट लगाने की अनुमति दे। साथ ही ब्लॉक उखीमठ के स्थानीय युवाओं को रुद्राप्वांइट से मन्दिर तक टेंट व दुकान लगाने में प्राथमिकता दी जाय।
वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि जीएमवीएन सात दिन के अंदर सीमित संख्या में टैंट लगाए अन्यथा मांग न माने जाने पर टैंट संचालकों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
व्यपारियों ने कहा कि सरकार यात्रा में इस प्रकार से अनायास ही मौसम का अलर्ट जारी कर श्रद्धालुओं को धाम आने से न रोके। केदारनाथ धाम सहित पैदल मार्ग पर तीर्थ यात्रियों के लिए भरपूर टेंट उपलब्ध हैं। सीमित यात्रियों के धाम आने से सभी टेंट खाली रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन शीघ्र इस पर संज्ञान ले एवं स्थानीय युवाओं के रोजगार को देखते हुए यात्रा को बे रोक टोक चलने दिया जाय।
इस दौरान केदारनाथ व्यापार संघ महामंत्री तेजप्रकाश, सहमंत्री महेंद्र सेमवाल, उपाध्यक्ष सन्तोष त्रिवेदी, लक्ष्मण सिंह राणा, पवन राणा, कुलदीप सिंह राणा, कुलदीप रावत, अजय पुष्पांण, हरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।



