शारदीय नवरात्रों को लेकर सिद्धपीठ कालीमठ मे मन्दिर समिति ने की सभी तैयारिया पूरी

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। सोमवार से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रो की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। केदार घाटी के अन्तर्गत भगवती के विभिन्न शक्तिपीठो को भव्य रूप से सजाया गया है। सरस्वती नदी के किनारे विराजमान सिद्धपीठ कालीमठ मे भी मन्दिर समिति द्वारा शारदीय नवरात्रो को लेकर सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है तथा देश – विदेश के श्रद्धालुओ ने सिद्धपीठ कालीमठ की ओर रूख कर दिया है । भगवती राकेश्वरी ,सिद्धपीठ कालीशिला सहित सभी शक्ति पीठो मे शारदीय नवरात्रो की तैयारियां पूरी कर ली गयी है तथा भक्तो मे भारी उत्साह बना हुआ है । शारदीय नवरात्रो से पूर्व मुख्य बाजारो मे रौनक लौटने लगी है । जानकरी देते हुए कालीमठ मन्दिर प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि कल से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रो की सभी तैयारिया शुरू कर दी गयी है तथा भक्तो ने कालीमठ घाटी की ओर रूख कर दिया है । उन्होने बताया कि सिद्धपीठ कालीमठ मन्दिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है तथा आगामी समय मे सप्तमी ,अष्टमी व नवमी पर्व पर होने वाली धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम तय किये जायेगे । पण्डित दिनेश गौड ने बताया कि सिद्धपीठ कालीमठ को पांच कुन्तल फूलो से सजाया गया है । वेदपाठी रमेश चन्द्र भट्ट ने बताया कि शारदीय व चैत्र नवरात्रो मे सिद्धपीठ कालीमठ मे पूजा – अर्चना का विशेष महत्व माना गया है । मन्दिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि सिद्धपीठ कालीशिला मे शारदीय नवरात्रो की सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है। प्रधान रासी सोनिया पंवार ने बताया कि शारदीय नवरात्रो मे भगवती राकेश्वरी मन्दिर मे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानो का आयोजन किया जायेगा जिनकी तैयरिया पूरी कर ली गयी है ।



