उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक- कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन, नयी पेंशन योजना को बताया धोखा, अन्य राज्यों की तर्ज पर हो ओपीएस लागू


उन्होंने इस राष्ट्रीय आंदोलन में सभी की भागीदारी का आहवान किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण ने कहा कि कर्मचारी शिक्षकों के हितों की लड़ाई में प्राथमिक शिक्षक संघ पहली पंक्ति पर खड़ा होगा। सभा में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, जल संस्थान कर्मचारी संघ, राजकीय शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, मिनिस्ट्रियल फैडरेशन के पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। सभा की अध्यक्षता सौम्य ढौडियाल व संचालन महामंत्री राजीवलोचन राणा ने किया। सभा के बाद कर्मचारी शिक्षकों ने मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार होते हुए पेट्रोल पंप तक रैली निकालते हुए शिक्षक कर्मी जहां पुरानी पेंशन की मांग कर रहे थे, वहीं प्रदेश सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते रहे। आक्रोशित कर्मचारियों का सैलाब अपने दर्द की पीड़ा बयां कर रहा था।
इस दौरान उपाध्यक्ष राम सिंह राणा, सते सिंह राणा, रामपाल कंडारी, राकेश गैरोलला, नरेश भट्ट, भानु प्रताप रावत, अंजू बिष्ट, राकेश नैनवाल, रघुवीर बुटोला, लक्ष्मी नेगी, डीपी पुरोहित, आशीष शुक्ला, मानविरेन्द्र बत्र्वाल, नरेश जमलोकी, मनोज शर्मा, विक्रम झिंक्वाण, मंडलीय अध्यक्ष देवेन्द्र फरस्वाण, दिनेश रौथाण सहित प्रदेश एवं मंडलीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।