उत्तराखंडखास खबरेंरुद्रप्रयाग
विकास के नाम पर रुद्रप्रयाग जनपद का मरोड़ा गांव अब होगा खण्डर में तब्दील, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन टनल निर्माण से मरोड़ा गांव हुआ बुरी तरह प्रभावित



हालांकि पीड़ित 70 परिवारों के विस्थापन के लिये सरकार ने कोई जगह चिन्हित नहीं की है। विस्थापन के नाम पर पीड़ितों को मुआवजा राशि वितरित की जा रही है और इसके बाद ग्रामीणों को गांव खाली करने के निर्देश दिये जा रहे हैं। 70 परिवारों को लगभग 21 करोड़ की धनराशि मुआवजे के तौर पर दी जा रही है। पीड़ित ग्रामीण मुआवजे को लेकर सरकार और प्रशासन पर लगातार दबाव बना रहे थे। आखिरकार अब ग्रामीणों की मुआवजे की मांग पूरी हो रही है। आबादी से भरा रहने वाला गांव अब खण्डर में तब्दील होने जा रहा है।