
कोतवाली अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन करते एक अभियुक्त गिरफ्तार।
रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
15 सितम्बर को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान राहुल कुमार (उम्र 26 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार, निवासी ग्राम पुनाड़, कोतवाली रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 26 वर्ष को मोटरसाइकिल पर अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। अभियुक्त के कब्जे से 92 पव्वे मैकडॉवल्स शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर कोतवाली अगस्त्यमुनि में मुकदमा अपराध संख्याj 44/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश रावत, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल भूपाल सिंह मौजूद रहे।



