उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागलाइफस्टाइलशिक्षा

सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का सफल समापन,  भाषाओं, संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में मिली जानकारी,

भाषाओं एवं संस्कृति का ज्ञान मनुष्य को श्रेष्ठ बनाता है – कविता दुमागा

ऊखीमठ। डॉ जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का सफल समापन हुआ।
सात दिनों तक चले इस आयोजन में मुख्य रूप से विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय पकवानों को बनाना,स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी, राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत गीतों और नारों का वाचन, नगर भ्रमण एवं संवाद कर वास्तविक जीवन में सार्वजनिक व्यवहार, स्थानीय कलाकारों के साथ नृत्य व वाद्ययंत्रों की मनमोहक प्रस्तुति, परंपरागत कथाओं और वीरता की गाथाओं का वाचन एवं श्रवण, प्रेरणादायक उद्बोधन आदि प्राप्त कर व सीख कर राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु प्रेरणा प्राप्त। समर कैंप के अंतिम दिन छात्र छात्राओं, शिक्षकों और उपस्थित अभिभावकों के लिए विभिन्न गतिविधियों पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पंजाबी भाषा की लिखित प्रतियोगिता के विजेता वैभव नौटियाल,इशिका राणा व स्तुति , उत्तराखंड के भूगोल एवं इतिहास ज्ञान परीक्षा में अंशुल, सुधांशु प्रताप सिंह राणा, कुशाग्र दुमागा ,पंजाबी जीत गायन प्रतियोगिता के विजेता शिक्षक रामकृष्ण गोस्वामी जबकि गढ़वाली गीत गायन प्रतियोगिता के विजेता अभिभावक बब्बर सिंह चौहान,पूजा बिष्ट व श्लोक गायन प्रतियोगिता की विजेता कुमारी सृष्टि बागवाड़ी रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वच्छ भारत अभियान के मनोज बेंजवाल ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सांस्कृतिक चेतना जगाने एवं भाषाई बंधनों को तोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम संदर्भदाता कविता दुमागा ने कहा कि भाषाओं एवं संस्कृति का ज्ञान मनुष्य को श्रेष्ठ बनाता है। संयोजक बिनोद गैरोला ने विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए इस कैंप को ज्ञानवर्धक व रोचक बनाया। प्रधानाचार्य लखपत राणा ने कैंप के सफल आयोजन हेतु अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों का आभार जताया और कहा कि विद्यालय द्वारा कैंप का आयोजन स्वयं के संसाधनों से किया। पी टी ए अध्यक्ष आशीष राणा ने कहा कि कैंप में प्रतिभागियों को अन्य भाषाओं और संस्कृति को नए सिरे से जानने का मौका मिला। कैंप में सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।इस अवसर पर छात्र छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!