उत्तराखंडखास खबरेंरोजगार

रूद्रप्रयाग में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेला, 121 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग, 12 का अंतिम चयन एवं 26 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

रूद्रप्रयाग।  जिला सेवायोजन कार्यालय, रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार, रुद्रप्रयाग में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित नियोजक कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। नियोजकों द्वारा अपनी-अपनी संस्थाओं में उपलब्ध रिक्तियों, कार्यक्षेत्र, रोजगार की संभावनाओं एवं चयन प्रक्रिया के संबंध में अभ्यर्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सेवायोजन विभाग एवं उपस्थित नियोक्ता प्रबंधन द्वारा युवाओं को वृत्तिक परामर्श एवं रोजगार मार्गदर्शन भी दिया गया।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल 121 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें से 12 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया, जबकि 26 अभ्यर्थियों को अंतिम चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने रोजगार मेले में उपस्थित युवाओं को उनके बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र के राष्ट्र निर्माता होते हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा एवं प्रतिभा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

रोजगार मेले में उपस्थित नियोजकों द्वारा युवाओं से संवाद करते हुए विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी दी गई तथा अभ्यर्थियों की योग्यता एवं उपलब्ध रिक्तियों के अनुरूप चयन प्रक्रिया संपादित की गई। रोजगार मेले के आयोजन से जनपद के स्थानीय युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों से जुड़ने का मंच प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!