उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागरोजगारव्यापार

श्रीकेदारधाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा चार सूत्रीय ज्ञापन

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। श्री केदारधाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजकर आगामी दो मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के सुव्यवस्थित तरीके से संचालित होने तथा स्थानीय व्यापारियो का व्यवसाय किसी प्रकार से बाधित न होने के लिए विभिन्न समस्याओ के निराकरण की मांग की। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे ज्ञापन का हवाला देते हुए श्री केदारधाम होटल ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने मांग करते हुए कहा कि चार धाम यात्रा मे श्रद्धालुओ की संख्या सीमित न की जाय क्योंकि तीर्थ यात्रियो की संख्या सीमित होने से देश – विदेश के तीर्थ यात्रियो को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है तथा चार धाम यात्रा पर निर्भर व्यवासियो के व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पदाधिकारियो ने मांग करते हुए कहा कि केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण हेतु आफलाइन पंजीकरण काउंटर सोनप्रयाग, फाटा व गुप्तकाशी से संचालित किये जाय तथा चारधाम यात्रा मे आधार लिंक की अनिवार्यता समाप्त की जाय , क्योंकि आधार लिंक की व्यवस्था चारधाम यात्रा को जटिल बना सकती है तथा चार धाम की यात्रा युगो से आस्था व विश्वास से जुड़ी है इसलिए चारधाम यात्रा मे अनावश्यक कागजी प्रक्रिया कम की जाय। उन्होने मांग करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा मे जगह – जगह बैरियर न लगाये जाय क्योकि केदार घाटी के विभिन्न स्थानो पर बैरियर लगने से तीर्थ यात्रियो को गंतव्य तक पहुंचने मे भारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है तथा स्थानीय व्यापारियो का व्यवसाय खासा प्रभावित होने के साथ घन्टो जाम की समस्या बनी रहती है। शिष्टमंडल मे श्री केदारधाम होटल आनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, सचिव नितिन जमलोकी, अशोक सेमवाल व अंकित राणा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!