एसपी रुद्रप्रयाग ने ली मासिक अपराध गोष्ठी।

एसपी रुद्रप्रयाग ने ली मासिक अपराध गोष्ठी।
रूद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग सभागार में जनपद रुद्रप्रयाग के समस्त विवेचकों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी। लम्बित विवेचनाओं का थानावार, एवं विवेचकवार समीक्षा कर विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किये जाने के दिशा-निर्देश दिए गए।
लम्बित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। यह भी स्पष्ट किया गया विवेचक का अन्य थाने या इकाई में स्थानांतरण की दशा में शुरुआती स्तर की विवेचनाएं अन्य विवेचक को स्थानांतरित की जाएं, अंतिम चरण की विवेचनाओं का हस्तांतरण न किया जाए।
आबकारी अधिनियम और NDPS एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
NATGRID पर ईनामी मफरुर और गुमशुदगी की सूचना दर्ज करने, NIDAAN पोर्टल पर प्रतिदिन 4-5 सर्च करने तथा CCTNS के सभी ऑनलाइन फॉर्म समय से भरने के निर्देश दिए गए। साथ ही JMIS और समन्वय पोर्टल के माध्यम से नोटिस तामीली की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त नजर रखने व उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
महिला हेल्पलाइन डेस्क और थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुनकर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण करने पर जोर दिया गया।
जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन करने तथा न्यायालयों से प्राप्त समन और वारंटों की समय पर तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ निरंतर जागरुकता अभियान चलाने और सी.एम. हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का त्वरित समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया।



