उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

एसपी रुद्रप्रयाग ने थाना गुप्तकाशी में की सामुदायिक सम्पर्क समूह के सदस्यों के साथ गोष्ठी, केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम व बेहतर बनाने में सभी दें अपना सहयोग

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा थाना गुप्तकाशी पर की गयी सामुदायिक सम्पर्क समूह के सदस्यों के साथ गोष्ठी

रुद्रप्रयाग। पुलिस और आम जनमानस के मध्य आपसी समन्वय बनाये जाने के उद्देश्य से प्रत्येक थाना क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक सम्पर्क समूह गठित है। उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 61 के अनुसार भी जनपद के पुलिस अधीक्षक, पुलिस बल की उसके कर्तव्यों निर्वहन में सहायता करने के लिए प्रत्येक पुलिस थाने के लिए समुदाय के प्रतिनिधियों से एक या अधिक समुदाय सम्पर्क समूह गठित किये जाने का प्रावधान है। इस सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय के माध्यम से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के हरेक थाने पर सामुदायिक सम्पर्क समूह का गठन है तथा जनपद के पुलिस अधीक्षक सहित सम्बन्धित सर्किल के क्षेत्राधिकारियों द्वारा कम से कम प्रत्येक त्रैमास में अनिवार्य रूप से जनपद के सभी थानों पर सामुदायिक सम्पर्क समूह की गोष्ठी आयोजित की जाती है। सामुदायिक सम्पर्क समूह में सीनियर सिटिजन, छात्र, महिलायें, पुरुष, शिक्षाविद, समाजसेवी, समाज में रहने वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं समाज के हर वर्ग के लोगों को सम्मिलित किया जाता है।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा थाना गुप्तकाशी से सम्बन्धित सामुदायिक सम्पर्क समूह (सीएलजी) सदस्यों के साथ थाना गुप्तकाशी परिसर में गोष्ठी आयोजित की गयी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए सभी से परिचय प्राप्त किया गया।
गत वर्ष के यात्राकाल में दिये गये सहयोग का आभार प्रकट कर आगामी यात्रा के दृष्टिगत सुझाव प्राप्त किये गये। उपस्थित लोगों द्वारा यात्राकाल में पार्किंग व्यवस्था बनाये जाने का आग्रह किया गया। बाजार में साफ-सफाई रखने हेतु जिला पंचायत से वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। यह भी सुझाव दिया गया कि यात्राकाल में यात्री गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत भी प्रवास करें। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि आपके द्वारा दिये गये सुझावों पर सम्बन्धित विभागों से पत्राचार किया जायेगा। पुलिस के स्तर से भी आम जनमानस की यथा सम्भव मदद की जायेगी। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस पीड़ित केन्द्रित पुलिसिंग एवं अपने ध्येय वाक्य “मित्रता, सेवा, सुरक्षा” के साथ अपना कार्य कर रही है। यात्रियों के गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत प्रवास कराने के सुझाव पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि इस बार के यात्राकाल में पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी यात्रियों को अवेयरनेस किया जायेगा। फाटा में पार्किंग जोन में वाहनों को खड़ा करने पर सहमति प्रकट की गयी। चर्चा हुई कि यात्रा के चरम काल में जाम की समस्या बनी रहती है, पुलिस के स्तर से यातायात सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किये जाने के निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर गुप्तकाशी क्षेत्र के व्यापार मण्डल अध्यक्ष मदन सिंह रावत , ग्राम प्रधान प्रेम सिंह नेगी, महामंत्री चुन्नी लाल, टैक्सी यूनियन के सदस्य सहित पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत, थाना प्रभारी गुप्तकाशी अजय कुमार जाटव, चौकी प्रभारी फाटा विजय शैलानी, उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, महिला उपनिरीक्षक राखी बिष्ट, वाचक पुलिस अधीक्षक सुबोध कुमार ममगाई, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह, सहित व्यपारी एवं थाना गुप्तकाशी का स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!