उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

विभागों के आपसी समन्वय न होने के कारण निमार्णधीन तरसाली मोटर मार्ग का कार्य हुआ बंद, संयुक्त निरीक्षण के बाद हुआ कार्य प्रारम्भ…

विभागों के आपसी समन्वय न होने के कारण निमार्णधीन तरसाली मोटर मार्ग का कार्य हुआ बंद, संयुक्त निरीक्षण के बाद हुआ कार्य प्रारम्भ।

रुद्रप्रयाग/फाटा। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर फाटा कस्बे से दो किमी की दूरी पर निर्माणधीन तरसाली मोटर मार्ग का कार्य राजमार्ग विभाग की कार्यदायी संस्था द्वारा बंद करवा दिया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर किलोमीटर 62 पर राजमार्ग पर कार्य कर रही कार्यदायी संस्था सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी का आरोप है कि उस पेंच पर उनके द्वारा सड़क चौड़ीकरण सहित सड़क डामरीकरण एवं क्रैश बैरियर समेत सभी पुख्ता कार्य पूर्ण कर दिए गए थे, उनके द्वारा किए गए कार्य का अभी तक राजमार्ग विभाग द्वारा पूर्ण भुगतान नही किया गया है, भुगतान न होने से पूर्व ही तरसाली गांव की ओर जा रही निर्माणधीन सड़क कटिंग के बड़े बड़े पत्थर एवं बोल्डर के कारण उसके नीचे स्थित राजमार्ग की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। कार्यदायी संस्था ने कहा कि विभाग से लोनिवि उनका शेष भुगतान करवाये सहित जो सड़क पुनः क्षतिग्रस्त हुई है उसे उनके द्वारा सही नही किया जाएगा। अगर उन्हें पुनः भुगतान होगा तो वह तभी इस कार्य को करेंगे।

वहीं प्रातः ग्रामीणों द्वारा केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचकर मांग की गई कि उनके गांव की निर्माणधीन सड़क कार्य प्रारम्भ किया जाय एवं गांव के पैदल मार्ग को बनाया जाय।

कनिष्क प्रमुख ब्लॉक उखीमठ शैलेन्द्र कोटवाल ने कहा कि दोनों ही विकास कार्य चल रहे हैं राजमार्ग विभाग व लोनिवि आपसी समन्वय से इस समस्या का जल्द ही निराकरण करे। साथ ही तरसाली गांव को जा रही सड़क के कार्य  को प्रारम्भ कर एवं ग्रामीणों के लिए पैदल मार्ग का जल्द ही निर्माण किया जाय।

वही मौके पर तहसीलदार उखीमठ, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग एवं लोनिवि खण्ड उखीमठ का एक संयुक्त निरीक्षण दल पहुँचा जिनके द्वारा ग्रामीणों एवं कार्यदायी संस्था सिंगल कंस्ट्रक्शन कम्पनी से वार्ता की गई।जिसमें केदारनाथ धाम यात्रा को देखते हुए राजमार्ग को सुधारने सहित गांव की निर्माणधीन सड़क का कार्य भी एक महीने के लिए गतिमान करने हेतु कहा गया।
वहीं राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता राजवीर चौहान ने बताया कि जल्द ही इस के सम्बंध में लोनिवि से वार्ता की जाएगी ओर तरसाली मोटर मार्ग का कार्य करने हेतु समय दिया जाएगा।
लोनिवि खण्ड उखीमठ अधिशासी अभियंता ने बताया कि दोनों विभागों द्वारा आपसी वार्ता कर जो भी निर्णय लिया जाएगा उसके अनुसार आगे का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान मौके पर तहसीलदर उखीमठ दीवान सिंह राणा कनिष्क प्रमुख उखीमठ शैलेन्द्र कोटवाल, उपप्रधान बड़ासू प्रियधर अंथवाल, शारदानंद सेमवाल, विष्णुदत्त सेमवाल, मनोज सेमवाल, धर्मानंद सेमवाल, दीपक अंथवाल केवलानंद थपलियाल, बिशम्बर दत्त सेमवाल सहित सभी ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!