उत्तराखंडक्राइमखास खबरेंफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
अवैध शराब तस्करी कर रहे नेपाली व्यक्ति को सोनप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध शराब तस्करी कर रहे नेपाली व्यक्ति को सोनप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चले जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत चौकी गौरीकुण्ड पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक नेपाली व्यक्ति रामलाल, पुत्र दुर्जन सिंह, निवासी परिवर्तन 4 थाना घरती, जिला रोल्पा लुम्बिनी नेपाल, हाल गौरीकुण्ड, थाना सोनप्रयाग को 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मैकडावल्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम बल अपर उपनिरीक्षक भूपाल सिंह, आरक्षी विनोद सिंह मौजूद रहे।



