उत्तराखंड
धामी कैबिनेट की बैठक में लिए जा सकते हैं कुछ खास फैसले, इस दिन होगी बैठक

ब्यूरो। प्रदेश में सीएम धामी कैबिनेट की बैठक आगामी चार दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी। इस दौरान आठ व नौ दिसंबर को होने वाली इन्वेस्टर समिट को लेकर भी निर्णय हो सकते हैं। इसमें इन्वेस्टमेंट से जुड़े कई मामलों में उद्योगों को राहत देने को लेकर कुछ फैसले हो सकते हैं।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर भी विधानसभा के विशेष सत्र को आहूत करने के निर्णय पर भी फैसला लिया जा सकता है, साथ ही कई विभागों के प्रस्ताव भी बैठक में आएंगे।



