शराब तस्करी में व्यक्ति को 11 पेटी शराब के साथ रुद्रप्रयाग की एसओजी ने किया गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब तस्कर पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार।
केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व शराब तस्करी कर रहे व्यक्ति को 11 पेटी शराब के साथ रुद्रप्रयाग की एसओजी ने धर दबोचा।
आबकारी अधिनियम के तहत हुआ मुकदमा दर्ज, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन सेंट्रो कार हुई सीज।
रूद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा की आड़ में नशे का कारोबार करने वालों के तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर नकेल कसने हेतु जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से मुख्यालय के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने जिले के सभी कोतवाली प्रभारी व एस.ओ.जी. प्रभारी को प्रो-एक्टिव होकर इस तरह के कुचक्र को तोड़े जाने के निर्देश दिये गये हैं। जनपद की एस.ओ.जी. ने 4 अप्रैल को अशोक कुमार तिवारी पुत्र छोटिया लाल निवासी ग्राम पठाली थाना ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग को भारी मात्रा में शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। एस.ओ.जी. टीम ने चेकिंग के दौरान व्यक्ति के वाहन सेंट्रो कार (UA07F4817) से 6 पेटी मैकडॉवेल व्हिस्की (12 बोतल 48 हाफ व 144 पव्वे), 4 पेटी सोलमेट व्हिस्की (192 पव्वे), 1 पेटी रॉयल ग्रीन व्हिस्की (24 हाफ) अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद की है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ पर मु.अ.सं. 9/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त पर पूर्व में वर्ष 2019-20 एवं वर्ष 2023 में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत हुए हैं।
चैंकिंग के दौरान पुलिस टीम में प्रभारी एस.ओ.जी. उप निरीक्षक रणजीत खनेड़ा, आरक्षी देवेन्द्र सिंह, विनय कुमार, रविंद्र सिंह से मौजूद रहे।



