केदारनाथ धाम में हुई बर्फवारी, निचले इलाकों में बड़ी ठंड, बारिश से काश्तकारों के चेहरे खिले

केदारनाथ धाम में हुई बर्फवारी, निचले इलाकों में बड़ी ठंड, बारिश से काश्तकारों के चेहरे खिले
केदारघाटी। पहाड़ों में मौसम के करवट लेते ही बारिश ने दस्तक दे दी है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लंबे समय से बारिश नही होने से काश्तकार एवं पर्यवारणविद्द खासे चिंतित नजर आ रहे थे। वहीं आज बुधवार को झमाझम बारिश के साथ सभी के चेहरे खिल उठे।
केदारघाटी में बुधवार प्रातः से ही आसमान में बादल बने हुए थे वहीं केदारनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में दोपहर से पूर्व ही बर्फवारी शुरू हो गई। केदारनाथ धाम में बर्फवारी से निचले इलाकों कंपकपाती ठंड होने लगी है। वहीं काश्तकारों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही है। शेरसी निवासी कृषक श्रीकृष्ण सेमवाल ,जितेंद्र सेमवाल व प्रमोद नौटियाल ने बताया कि जहां विगत वर्षों दिसंबर माह के अंत मे बारिश प्रारम्भ हो जाती थी परन्तु इस वर्ष जनवरी माह के अंत मे बारिश हो रही है जिस से ग्रामीण किसानों की फसल खराब होने लगी थी परंतु बारिश प्रारम्भ होते ही कृषकों के चेहरे खिल उठे हैं।
वहीं व्यपार संघ अध्यक्ष त्रियुगीनारायण महेंद्र सेमवाल ने बताया कि इन दिनों त्रियुगीनारायण में बर्फवारी हो जाती थी जबकि इस वर्ष जनवरी माह समाप्ति पर है अभी तक बर्फवारी नही हुई है उन्होंने कहा कि बुधवार को बारिश और तापमान में गिरावट से बर्फवारी के आसार नजर आ रहे हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फवारी से ठंड बढ़ने लगी है लोग गर्म अलाव का सहारा ले रहे हैं।



