उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य हुआ शुरू, पैदल मार्ग सहित धाम में 5 मार्च तक होगी बर्फ साफ

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सफल संचालन के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जा रही हैं। केदारनाथ धाम में संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाएं एवं तैयारियां समय से सुनिश्चित की जाएं इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा गत बैठक में डीडीएमए को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग से बर्फ हटवाने के लिए कार्य शीघ्रता से शुरू करें ताकि संबंधित विभागों द्वारा केदारनाथ धाम में की जाने वाली तैयारियां समय से पूर्ण की जा सकें।
अधिशासी अभियंता डीडीएमए प्रवीण कर्णवाल ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटवाने का कार्य आज से प्रारंभ कर दिया गया है इस कार्य के लिए आज 25 कार्मिकों की तैनाती की गई है तथा यात्रा मार्ग एवं धाम में बर्फ हटवाने के लिए निरंतर कार्मिकों की बढोतरी करते हुए 05 मार्च तक यात्रा मार्ग एवं धाम से बर्फ हटवाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!