उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागरोजगार

एसआईएस इंडिया लि. द्वारा विकास खंड मुख्यालयों में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 02 दिवसीय शिविर का किया जा रहा आयोजन

19 व 20 दिसंबर को विकास खंड जखोली में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह विकासखंड ऊखीमठ में 21 व 22 दिसंबर को जबकि 23 से 25 दिसंबर तक अगस्त्यमुनि विकास खंड में कैंप आयोजित किए जाएंगे।

रूद्रप्रयाग। एसआईएस इंडिया लि. के तत्वाधान में जनपद के सभी विकास खंड मुख्यालयों में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 02 दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने खंड विकास अधिकारियों को उक्त शिविर आयोजित करने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर व सुरक्षा अधिकारी हेतु आयोजित होने वाले शिविरों के संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमांडेंट व भर्ती अधिकारी संदीप कुमार महतो ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि. भारत की बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो पूरे भारत व विदेशों में सुरक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 19 व 20 दिसंबर को विकास खंड जखोली में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह विकासखंड ऊखीमठ में 21 व 22 दिसंबर को जबकि 23 से 25 दिसंबर तक अगस्त्यमुनि विकास खंड में कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने भर्ती हेतु आवश्यक अर्हताओं को लेकर बताया कि सुरक्षा सैनिक के लिए शारीरिक मापदंड लंबाई 168 सेमी, सीना 80-85 सेमी तथा उम्र-21 से 36 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही वजन 56 से अधिक व 90 किग्रा से कम हो, जबकि शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण हो। वहीं सुरक्षा सुपरवाजर के लिए 12वीं पास तथा सुरक्षा अधिकारी के लिए स्नातक होना आवश्यक है। बताया कि इच्छुक बेरोजगार युवक उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधा के अनुसार संबंधित ब्लाॅकों में शिविरों में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए एसआईएस ट्रेनिंग सेंटर देहरादून भेजा जाएगा तथा चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरांत तैनाती स्थलों पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दी जाएगी। नौकरी की अवधि में पीएफ, ईएसआई बोनस, ग्रेच्युटी, इंश्योरेंस, पेंशन व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

विशेष जानकारी के लिए संस्था के अधिकृत वेबसाइट www.ssciindia.com तथा डिप्टी कमांडर व भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर- 7905086105 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!