उत्तराखंडगांवधार्मिक

धार्मिक : मां राकेश्वरी की तपस्थली रांसी में 22 वर्षों बाद भगवती नन्दा के पौराणिक जागरों का गायन

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों की अराध्य देवी भगवती राकेश्वरी की तपस्थली रांसी गाँव में 22 वर्षों बाद कल से गाये जाने वाले दो दिवसीय भगवती नन्दा के पौराणिक जागरो के गायन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 22 वर्षों बाद गाये जाने वाले भगवती नन्दा के जागरो के गायन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है तथा धियाणियो व प्रवासियों के रासी गाँव की ओर रूख करने से रासी गाँव सहित मदमहेश्वर घाटी में रौनक लौटने लगी है। ग्राम पंचायत द्वारा भगवती नन्दा के दो दिवसीय पौराणिक जागरो के सफल गायन व परम्परा का निर्विघ्न सम्पादन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर ग्रामीणों को जिम्मेदारियां दी गयी है।

जानकारी देते हुए राकेश्वरी मन्दिर समिति अध्यक्ष जगत सिंह पंवार ने बताया कि मंगलवार को रात्रि 8 बजे से भगवती नन्दा के पौराणिक जागरो का शुभारंभ होगा तथा रात्रि भर पौराणिक जागरो के माध्यम से भगवती नन्दा की महिमा का गुणगान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पौराणिक जागरो के माध्यम से भगवती नन्दा के जन्म से लेकर हिमालय भ्रमण का समस्त वृतान्त किया जायेगा तथा बुधवार को सुबह 8 बजे पौराणिक जागरो का समापन होगा। पूर्व शिक्षाविद भगवती भटट् ने बताया कि बुधवार को सुबह 9 बजे 11 बजे तक भगवती नन्दा की मूर्तियां खेत – खलिहानों में नृत्य कर भक्तों को आशीर्वाद देगी तथा ग्रामीणों द्वारा भगवती नन्दा को अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना कर मनौती मांगेंगे तथा उसके बाद भगवती नन्दा की मूर्तियों को पूजा स्थल पर विसर्जित किया जायेगा। प्रधान कुन्ती नेगी ने बताया कि भगवती नन्दा की मूर्तियों को विसर्जित करने के बाद सामूहिक भोज की परम्परा युगों पूर्व की है।

बद्री केदार मन्दिर समिति पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत ने बताया कि मुख्य जागर गायक पूर्ण सिंह पंवार व शिवराज पंवार के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा भगवती नन्दा की महिमा का गुणगान पौराणिक जागरो के माध्यम से किया जायेगा। वन पंचायत सरपंच कुवर सिंह रावत ने बताया कि दो दिवसीय भगवती नन्दा के पौराणिक जागरो के गायन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। क्षेपस बलवीर भटट् ,प्रधान उनियाणा महावीर सिंह पंवार, जीतपाल सिंह पंवार, महिला मंगल दल अध्यक्ष गीता देवी, जसपाल सिंह पंवार, इन्द्र सिंह पंवार, बिक्रम सिंह पंवार, विक्रम सिंह रावत, रणजीत रावत, ने दो दिवसीय भगवती नन्दा के पौराणिक जागर गायन में आम जनमानस से सहभागिता का आवाहन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!