उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंमनोरंजनरुद्रप्रयाग

दशज्यूला क्षेत्र को कार्तिक स्वामी पर्यटन सर्किट से जोड़ने की होगी सामूहिक पहल : शैलारानी रावत

लक्ष्मण सिंह नेगी
दशज्युला क्षेत्र में सतत पर्यटन विकास के लिए होंगे प्रयास।
जगतोली दशज्यूला महोत्सव के लिए दस लाख रुपए की घोषणा।
महिला मंगल दलों को पचास हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को स्टेडियम बनाने के लिए किए जाएंगे प्रयास।

ऊखीमठ। तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन लोक गायिका सीमा गुसाईं, स्थानीय कलाकारों व विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के समापन अवसर पर सोमवार को सुप्रसिद्ध लोक गायक किशन महिपाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी तथा पुरुष्कार वितरण के साथ जागतोली दशज्यूला महोत्सव का समापन होगा। तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र में तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाये है इसलिए भविष्य में दशज्यूला क्षेत्र को भी कार्तिक स्वामी पर्यटन सर्किट से जोड़ने की सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होंने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र को प्रकृति ने अपने वैभवो का भरपूर दुलार दिया है इसलिए इस क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने की सख्त जरूरत तथा क्षेत्र पर्यटन के रूप में विकसित होने से सभी युवाओं को होम स्टे योजना के अन्तर्गत आत्मनिर्भर किया जा सकता है! उन्होंने कहा कि चोपड़ा – गढी़धार, कोटखाल – जागतोली तथा रूद्रप्रयाग – पोखरी मोटर मार्गो के डामरीकरण व विस्तारीकरण के लिए निविदा आमन्त्रित की गयी है। केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने जागतोली दशज्यूला महोत्सव के लिए विधायक निधि से दो लाख तथा मांगल व झूमेलू प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले महिला मंगल दलों को पचास हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की घोषणा की। महोत्सव संरक्षक / जिला पंचायत सदस्य सविता भण्डारी ने कहा कि क्षेत्र में फैली हर समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी तथा भविष्य में जागतोली दशज्यूला महोत्सव को जनभावनाओं के अनुरूप भव्य रुप दिया जायेगा। महोत्सव महासचिव कालिका काण्डपाल ने दशज्यूला क्षेत्र के पौराणिक, आध्यात्मिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों व परम्पराओं से अतिथियों को रूबरू करवाया जबकि महोत्सव अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जागतोली दशज्यूला महोत्सव के सफल आयोजन में हर प्राणी जगत का भरपूर सहयोग रहता है। जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन लोक गायिका सीमा गुसाईं व धर्मू सूरदास के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया तथा भरत मैखुरी, अनूप नेगी, मोन्टी मनवाल, शुभम डगवाल ने संगीत पर साथ दिया! महोत्सव के दूसरे दिन मांगल गीत व झुमेलू गीतों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महिला मंगल दल बौरा, बैजी काण्डई, थपलगांव, जग्गी काण्डई व कोखण्डी महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया जबकि कबड्डी बालिका सीनियर वर्ग में प्रथम जी आई सी काण्डई, द्वितीय द्वारीधार ,बालक सीनियर वर्ग में प्रथम जी आई सी घिमतोली व द्वितीय पब्लिक इन्टर कालेज द्वारीधार रहे। सभी प्रतियोगिताओं में राजेन्द्र करासी, राजेन्द्र पाठक, सतेन्द्र प्रसाद नौटियाल, किशन नेगी, विपिन विन्दोला, दीपक चमोली, प्रवेन्द्र नेगी, सुनील कुमार, विमल बिष्ट, भरत सिंह, प्रभात बिष्ट, आशीष पुरोहित, ने निर्णायक की भूमिका अदा की। बीरेन्द्र बर्त्वाल, आशुतोष पुरोहित, राजेन्द्र काण्डपाल, नमिता देवी काण्डपाल ताजवर फरस्वाण ने महोत्सव का संचालन सयुंक्त रूप से किया । इस मौके पर संरक्षक लखपत सिंह भण्डारी, संयोजक निधे किशोर काण्डपाल, भाजपा जिला महामंत्री गम्भीर बिष्ट,भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन भटट्, महामंत्री अर्जुन नेगी, चोपड़ा मण्डल अध्यक्ष धन श्याम पुरोहित, तल्ला नागपुर महोत्सव अध्यक्ष प्रताप मेवाल, सचिव महेन्द्र नेगी, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बर्त्वाल, कोषाध्यक्ष पंचम नेगी, शेलेन्द्र भण्डारी, भूपेंद्र नेगी, आशा काण्डपाल, सतवीर जग्गी, चन्दन नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह, सरताज सिंह, प्रधान देश राणा, कमल लाल,अमित कुमार, हेमा देवी, देवेन्द्र सिंह,कान्ति देवी , गजेंद्र सिंह मीना देवी सुरेन्द्र लाल जीत सिंह मेवाल सहित महोत्सव पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, विभिन्न महिला मंगल दलों के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!