उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागशिक्षा

राईका फाटा के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ हुआ समापन

फाटा। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज फाटा के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का मंगलवार 13 जनवरी को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ समापन हो गया है। समापन अवसर पर स्वयं सेवी छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान , घुघुति सहित गढ़वाली गीत प्रस्तुत किए।
शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रसिद्ध रंगकर्मी रघुवीर सिंह सजवान ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य छात्र छात्राओं के सामुदायिक सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व व चरित्र का विकास करना है। शिविर के माध्यम से जन-जागरूकता रैलियों एवं सामाजिक कुरीतियों और नशामुक्ति के प्रति जनता को जागरूक किया जाना बेहतर संदेश है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के माध्यम से छात्र छात्राएँ विद्यालय से बाहर की गति विधियों से रूबरू होते हैं, जिनसे उन्हें समाज को समझने की शिक्षा प्राप्त होती है। विशिष्ट अतिथि डॉ पीयूष भंडारी ने कहा कि छात्र छात्राओं को पठन पाठन के साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए, इसके लिए हमें खेल कूद एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्त स्वयंसेवी हमेशा अनुशासित रहकर सामूहिक क्रियाकलापों में मन लगाकर प्रतिभाग करें। कार्यक्रम अधिकारी जगत सिंह बर्त्वाल ने बताया कि शिविर में कुल 50 स्वयंसेवीयों ने प्रतिभाग किया। इनके द्वारा सात दिनो के इस कार्यक्रम में स्वछता अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता रैली सहित अन्य कार्यक्रम किए गए। उन्होंने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक फाटा प्रबंधक महेश कोठारी, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि प्रताप सिंह राणा, पीटीए अध्यक्ष जसपाल राणा, एसएमसी अध्यक्ष अमित सेमवाल, जगत सिंह रमोला,  मनीष मैठाणी, विपिन कलूणी, सहित गणमान्य अतिथि एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!