रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राजकीय इण्टर कालेज मनसूना का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर हुआ प्रारंभ

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। राजकीय इण्टर कालेज मनसूना का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर प्राथमिक विद्यालय गिरीया में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है। सात दिवसीय शिविर में स्वयं सेवियो द्वारा विभिन्न गांवों में पहुंचकर जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। सात दिवसीय सेवा योजना शिविर में 33 छात्रायें व 23 छात्र शामिल है।
सेवा योजना शिविर के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रधान गिरीया प्रताप सिंह राणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविरों के आयोजन से ग्रामीणों में जागरुकता पैदा होती है तथा नौनिहालों का सामाजिक व मानसिक विकास होता है। पीटीए कोषाध्यक्ष मुकेश सेमवाल ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों में प्रतिभाग करने से नौनिहालों में नव ऊर्जा का संचार होता है। कुवर सिंह राणा ने कहा कि ग्रामीणों क्षेत्रों में इस प्रकार के कार्यक्रमों में ग्रामीणों को भी शिरकत करने का सुनहरा अवसर मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधान मदन बर्त्वाल ने कहा कि सेवा योजना शिविरों में प्रतिभाग करने से नौनिहालों में समाज के प्रति सजगता की झलक दिखती है! कार्यक्रम अधिकारी प्रताप सिंह धर्म्वाण ने बताया कि सात दिवसीय सेवा योजना शिविरों में स्वयं सेवियो द्वारा विभिन्न गांवों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करना, जल संरक्षण, स्पर्श गंगा अभियान, दहेज प्रथा, बाल विवाह सहित अनेक जन जागरुक अभियान चलाकर ग्रामीणों को समाज में फैल रही कुरितियों एवं कुप्रथाओ के प्रति जागरूक किया जायेगा।
इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रर्मिला देवी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष प्रदीप थपलियाल, नीमा थपलियाल, बिक्रम थपलियाल, कुवर सिंह नेगी, सुरेश श्रीमती गंगा कठैत, हीरा सिंह पंवार रजनी देवी सर्वेश्वरी देवी, आर्यन दिव्या, शिवम् , अंशिका सहित गिरीया गाँव के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, ग्रामीण व स्वयंसेवी मौजूद थे!



