उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंहेल्थ

सेवा इंटरनेशनल ने मनसूना में आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

ऊखीमठ। विकास खंड उखीमठ के सीमांत गांव मनसूना में सेवा इंटरनेशनल के तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 146 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा का वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविर में दंत, नेत्र, महिलाओं संबंधी रोगों एवम सामान्य रोगियों का उपचार किया गया l शिविर में 50 नेत्र जांच, 32 दंत परीक्षण,56 महिला रोगियों के साथ ही 132अन्य सामान्य रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में 05 नेत्र रोगियों की नेत्र जांच हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, रक्त अल्पतता, फर्स्ट एड, गर्भवती महिलाओं की क निःशुल्क जांच भी की गई। स्वास्थ्य शिविरों की इस श्रृंखला में कल दिनांक 25 फरवरी को डडोली (अगस्त्यमुनि) में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में शिविर समन्वयक राहुल रावत, डॉ दीपक, डॉ बिपुल, डॉ नेहा, डॉ मानवेन्द्र, सेवा उखीमठ ब्लॉक प्रभारी जितेंद्र पुरोहित, जखोली ब्लॉक प्रभारी अजय रावत, दिव्या, रिया, निशा, सपना, पंकज, विपिन रावत, सहित मरीज उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!