उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

तम्बाकू के दुष्प्रभाव एवं नियत्रण कानून के क्रियान्वयन को लेकर गोष्ठी आयोजित

बालाजी सेवा संस्थान (एनजीओ) के प्रतिनिधियों के स्तर से पुलिस कार्यालय सभागार एवं पुलिस लाइन में आयोजित हुई गोष्ठी।

रूद्रप्रयाग। बालाजी सेवा संस्थान द्वारा जनपद पुलिस परिवार के साथ उत्तराखण्ड राज्य को तम्बाकू फ्री बनाये जाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाये जाने हेतु पुलिस कार्यालय सभागार रुद्रप्रयाग एवं रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धूम्रपान व तम्बाकू के दुष्प्रभावों, इससे दूर रहने के तरीके तथा कोटपा अधिनियम 2003 (सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन अधिनियम) के प्रावधानों पर चर्चा की गयी। प्रचलित वर्ष में जनपद पुलिस के स्तर से सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले कुल 431 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की गयी है। धूम्रपान व तम्बाकू का त्याग स्वस्थ परिवार व स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक सिद्ध हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!