
शीतकाल में केदारनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी
शीतकाल अवधि में श्री केदारनाथ धाम में की गयी हैं चाक-चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था
रूद्रप्रयाग। शीतकाल में श्री केदारनाथ धाम के कपाट बन्द होने के बाद मन्दिर की सुरक्षा में सशस्त्र बल के जवान तथा चौकी केदारनाथ में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। सुरक्षा व्यवस्थाओं के प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। चौकी गौरीकुण्ड एवं कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस के स्तर से समय-समय पर केदारनाथ धाम l पैदल ट्रैक पर पेट्रोलिंग गश्त की जाती है। श्री केदारनाथ धाम में नियुक्त पुलिस बल निरन्तर जनपद मुख्यालय के सम्पर्क में है तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा उनको सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं।



