उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत सेक्टर व सब सेक्टर मजिस्ट्रेट हुए नामित

सिरोगबगड़ से सोनप्रयाग तक करेंगे आवश्यक व्यवस्थाओं का निर्वहन

रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जनपद की सीमांतर्गत सिरोहबगड़ से सोनप्रयाग तक जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में उक्त अधिकारी उन्हें आवंटित किए गए क्षेत्रों में यात्रा मार्ग की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाओं को व्यवस्थित करने का कार्य करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती ने बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा के दृष्टिगत सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा संचालन के साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सिरोहबगड़ से जवाड़ी बायपास क्षेत्र के लिए जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। वहीं पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता भाव सिंह को सेक्टर जबकि सहायक कृषि अधिकारी अजयराज असवाल को सब सेक्टर बनाया गया है। इसी तरह जवाड़ी बायपास से रुद्रप्रयाग-तिलवाड़ा हेतु ग्रामीण निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता आलोक सिंह को सेक्टर तथा सहकारिता विभाग के सहायक निरीक्षक वीरेंद्र कुमार को सब सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि तिलवाड़ा से अगस्त्यमुनि क्षेत्र के लिए पीएमजीएसवाई के प्रधान सहायक अजय कुमार सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा नगर पालिका परिषद के कनिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा सब सेक्टर बनाए गए हैं। अगस्त्यमुनि से कुंड तक के लिए राजस्व उप निरीक्षक अमित सिंह राणा व वरिष्ठ सहायक लघु सिंचाई योगेंद्र सिंह कुंड से गुप्तकाशी के लिए कनिष्ठ अभियंता रमेश चंद्र उनियाल व राउनि मनोज सती, गुप्तकाशी से फाटा के हेतु लोनिवि के अपर सहायक अभियंता प्रदीप कुमार तथा आशीष सुयाल सिंचाई खंड केदारनाथ जबकि फाटा से सोनप्रयाग तक के लिए लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता अंकित पंवार सेक्टर तथा लोनिवि के वरिष्ठ सहायक संदीप सिंह सब सेक्टर नामित किए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने उक्त सभी नामित सेक्टर व सब सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्मिक उन्हें आवंटित क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई व्यवस्था सहित शौचालय, स्वच्छता एवं पेयजल की सुविधाओं, यातायात व आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्य तथा श्री केदारनाथ धाम पर पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को समय खाद्य राहत आदि व्यवस्थाओं को सुचारू रखने का कार्य करेंगे।  यात्रा के सफल संचालन हेतु सौंपे गए दायित्वों का तत्परता से निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि उक्त नामित मजिस्ट्रेट आगामी 30 अप्रैल तक के लिए नामित किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!