उत्तराखंड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर सर्च अभियान जारी, छोटी लिनचोली में मलबे से बरामद हुए तीन शव 

रूद्रप्रयाग। विगत दिनों 31 जुलाई को केदारघाटी में हुई अतिवृष्टि के कारण गौरीकुण्ड केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गये था। जिसका सुधारीकरण कार्य गतिमान है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि विगत दिनों 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि से गौरीकुण्ड – केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त एवं वासआउट हो गये थे। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा 01 अगस्त से सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड तथा गौरीकुण्ड से केदारनाथ सम्पूर्ण पैदल मार्ग में सर्च एण्ड रैस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में वृहस्पतिवार को गौरीकुण्ड केदारनाथ पैदल मार्ग के यात्रा पड़ाव छोटी लिंचोली एमआरपी से ऊपर मलवे से 03 शव बरामद हुए।
उन्होंने बताया कि रैस्क्यू टीम (एसडीआरएफ, चौकी प्रभारी भीम बली यशपाल सिंह रावत, चौकी प्रभारी लिनचोली राजबर राणा) द्वारा शव को मलबे से करीब 07 घंटे की मशक्कत के बाद निकाल कर भीमबली आपातकालीन हैलीपैड में लाया गया किंतु मौसम खराब होने के कारण हेली सेवा संचालित नहीं हो पाई। शवों को एमआरपी भीम बली में रखवाया गया है।
शव की पहचान क्रमशः 1-कृष्ण पटेल पुत्र लाल बहादुर पटेल निवासी जय पालपुर रामनगर उत्तर प्रदेश 2- सुमित शुक्ला पुत्र राम विकेश शुक्ला निवासी आर0सी0 240190 अर्चना एन्कलेव खोडा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है जिनकी पूर्व से ही थाना सोनप्रयाग में गुमशुदगी अंकित है इसके अतिरिक्त एक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को कल प्रातः मौसम खुलने पर हेली से भीमबली हेलीपेड से भिजवाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!