उत्तराखंडखास खबरेंरुद्रप्रयाग

गौरीकुंड मुनकुटिया के पास गहरी खाई में गिरा यात्री,  SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

सोनप्रयाग – गौरीकुंड के बीच मुनकुटिया के पास गहरी खाई में एक यात्री गिरा। सूचना मिलते ही SDRF तुम पहुंची, रेस्क्यू कर खाई से घायल व्यक्ति को निकाला गया

सोमवार, 25 मई को DCR रुद्रप्रयाग से SDRF पोस्ट सोनप्रयाग को सूचना प्राप्त हुई कि मनुकुटिया के पास एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में रोप रेस्क्यू तकनीक का प्रयोग करते हुए लगभग 40 मीटर गहरी खाई में गिरे घायल यात्री तक पहुँच बनाई गई। टीम द्वारा घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्टेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

घायल यात्री की पहचान प्रकाश सुमन पुत्र मुन्नी लाल, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम चिरोंज, जनपद विदिशा के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!