उत्तराखंड

मंदाकिनी नदी का जलस्तर बड़ने से टापू पर फंसे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

मंदाकिनी नदी का जलस्तर बड़ने से टापू पर फंसे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

अगस्त्यमुनि। अगस्त्यमुनि गंगानगर के पास एक व्यक्ति मंदाकिनी नदी का जलस्तर बड़ जाने से बीच नदी में बने टापू  में फंस गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

24 अगस्त रविवार को थाना अगस्त्यमुनि द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गंगानगर के पास एक व्यक्ति नदी में फंसा हुआ है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट अगस्त्यमुनि से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक भगत सिंह कंडारी के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

उक्त व्यक्ति नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बीच टापू पर फंस गया था। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए टापू पर फंसे व्यक्ति राम प्रसाद, उम्र 31 वर्ष, नेपाल निवासी को रोप के माध्यम से रेस्क्यू कर सकुशल निकाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!