उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर सेल्फी लेने के चक्कर में घायल हुआ यात्री, SDRF ने किया रेस्क्यू

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर छोटी लिनचोली में किनारे जमी बर्फ पर सेल्फी लेने के उद्देश्य से एक युवक ऊपर चढ़ गया था, जहां फिसलने के कारण वह घायल हो गया।

आज 03 मई को पुलिस चौकी लिंचोली से समय 18:50 बजे SDRF टीम को छोटी लिनचोली क्षेत्र में कुछ यात्रियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम द्वारा पाया गया कि एक यात्री श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग (छोटी लिनचोली) में किनारे जमी बर्फ पर सेल्फी लेने के उद्देश्य से ऊपर चढ़ गया था, जहां फिसलने के कारण वह घायल हो गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतर आए थे।

SDRF टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति अनूप रैकवार पुत्र श्री जगदीश रैकवार, उम्र 42 वर्ष, निवासी विदिशा, मध्य प्रदेश। को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित नीचे लाकर छोटी लिनचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!