उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
केदारनाथ में ग्लेशियर के पास दिखा एक अज्ञात शव, SDRF ने किया बरामद।

केदारनाथ में ग्लेशियर के पास दिखा एक अज्ञात शव, SDRF ने किया बरामद।
श्रीकेदारनाथ पुलिस चौकी द्वारा आज शुक्रवार को SDRF टीम को सूचना दी गई कि केदारनाथ धाम मंदिर के पीछे ग्लेशियर पर गदेरे पर एक शव दिखाई दे रहा है। चूंकि रास्ता अत्यंत दुर्गम है। उक्त सूचना पर SDRF उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार SDRF टीम व पुलिस के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुए।
उक्त घटनास्थल मंदिर से लगभग 04 किमी की खड़ी चढ़ाई व अत्यधिक दुर्गम स्थान पर था। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के साथ अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों में मौके पर पहुँचकर उक्त शव को निकालकर स्ट्रैचर के माध्यम से केदारनाथ स्थित राजकीय चिकित्सालय पहुँचाया गया।
जिला पुलिस द्वारा मृतक की पहचान हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।



