उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

स्कूटी सवार अभियुक्त गिरफ्तार, 56 पव्वे शराब बरामद।

स्कूटी सवार अभियुक्त गिरफ्तार, 56 पव्वे शराब बरामद

रूद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस द्वारा चेकिंग़ के दौरान पुलिस टीम ने अवैध शराब का ले जा रहे, एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। चैकिंग के दौरान स्कूटी ( UK14M4226)  सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देख स्कूटी सवार ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस कर्मियों ने मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद कट्टे से कुल 56 पव्वे अंग्रेजी शराब (48 पव्वे सोलमेट एवं 08 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की) बरामद किए गए।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम यशवीर सिंह, निवासी ग्राम धरसाल, परकण्डी, ऊखीमठ बताया। अभियुक्त द्वारा शराब परिवहन के सम्बन्ध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई है, शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कूटी सीज की गई है। चैंकिंग के दौरान पुलिस टीम में ​अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कान्स. पूरण सिंह, कान्स. पंकज नेगी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!