
फाटा। केदारघाटी के ग्राम रविग्राम निवासी आचार्य शिव प्रसाद जमलोकी के द्वारा लिखित पूजा पुस्तक ” सूक्ष्म पूजन पद्धति ” का शनिवार को प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में विमोचन किया गया।
ग्राम रविग्राम में शनिवार को पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गांव के प्रबुद्ध जन एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे सभी ने इस उपलब्धि पर आचार्य शिव प्रसाद जमलोकी को बधाई दी।

शिव प्रसाद जमलोकी ने बताया कि उन्हें संस्कृत विषय में हमेशा से रुचि रही है, परिवारिक माहौल एवं गुरु जनों के सानिध्य में संस्कृत का ज्ञान प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मेरे आराध्य भगवान लक्ष्मी नारायण के आशीर्वाद से मन में ख्याल आया कि वर्तमान परिस्थिति अनुसार पूजा क्रिया पद्धति को लेकर लिखा जाय। प्रयास किया गया ओर आज सभी के सम्मुख है उन्होंने कहा कि भविष्य में भी लेखन जारी रहेगा। उनकी इस उपलब्धि पर सभी ग्रामीणों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
किताब प्राप्ति के लिए संपर्क न० -8449872558
पं शिवप्रसाद जमलोकी ,ग्राम – रविग्राम



