उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिरुद्रप्रयाग

प्रधान संगठन के ब्लॉक संरक्षक सन्दीप पुष्वाण भारतीय नमो संघ उत्तराखंड के प्रदेश सह संयोजक मनोनीत

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। प्रधान संगठन के ब्लॉक संरक्षक व प्रधान किमाणा पैज सन्दीप पुष्वाण को भारतीय नमो संघ का उत्तराखंड प्रदेश सह संयोजक मनोनीत होने प्रधान संगठन, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज तोमर, महामंत्री प्रशान्त सिंह सहित राष्ट्रीय कार्य कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया है। जिला पंचायत सदस्य परकण्डी रीना बिष्ट ने सन्दीप पुष्वाण को भारतीय नमो संघ का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे विगत कई वर्षों से समाज सेवा में जुड़कर जन मुद्दों के लिए सघर्ष कर रहे हैं। प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि भारतीय नमो संघ का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत होने से केदार घाटी का गौरव बढा़ है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौरान सन्दीप पुष्वाण ने गरीबों व जरूरतमंदों के लिए जो सेवा की है जो आजीवन भुलाया नहीं जा सकता है! सचिव विजयपाल नेगी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा काल के दौरान स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने में सन्दीप पुष्वाण का महत्वपूर्ण योगदान रहता है! मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नेगी ने कहा कि सन्दीप पुष्वाण ने प्रधान संगठन के संरक्षक पद पर रहकर क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण व संगठन को मजबूत करने के लिए सघर्ष किया है। कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन सेमवाल ने कहा कि सन्दीप पुष्वाण को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से प्रधान संगठन गौरवान्वित हुआ है! वही दूसरी ओर सन्दीप पुष्वाण ने कहा कि भारतीय नमो संघ द्वारा जो जिम्मेदारी दी है उनका निर्वहन निस्वार्थ व समर्पित भावना से किया जायेगा। सन्दीप पुष्वाण के भारतीय नमो संघ का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत होने पर प्रधान कुवर सिंह बजवाल, शान्ता रावत, अरविन्द रावत, गुड्डी राणा, प्रताप सिंह राणा, हुक्म सिंह फर्स्वाण, बिक्रम नेगी, सरोज भटट्, राजेश्वरी देवी, प्रेमलता पन्त, कमलेन्द्र नेगी, कुन्ती नेगी, अरविन्द राणा, आशा सती, प्रदीप राणा, पूर्व प्रधान इन्द्रा देवी, भाजपा ऊखीमठ मण्डल महामंत्री दलवीर सिंह नेगी, अनसोया प्रसाद त्रिवेदी, गजपाल सिंह पटवाल, प्रेम सिंह पुष्वाण, प्रमोद त्रिवेदी, रवीन्द्र पटवाल, नरेन्द्र सिंह कोटवाल, रघुवीर सिंह कोटवाल, महिपाल सिंह पुष्वाण, आशीष शुक्ला, जयन्त नैथानी सहित प्रधान संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!